मधुमक्खी हमें बेहद स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ शहद देती है। नन्ही सी दिखने वाली मधुमक्खी अगर डंग मार दे तो व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है।
मधुमक्खी आपको किसी तरह का नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए काटती हैं। मधुमक्खी के काटने से तेज दर्द व सुजन भी होता है।
अगर आपको मधुमक्खी ने डंक मार दिया है, तो इन घरेलू उपाय की मदद से राहत पा सकते हैं।
मधुमक्खी की डंग वाली जगह पर तुरंत बर्फ रगने से राहत मिलती है। साथ ही, ये इससे होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
मधुमक्खी काटने पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको जल्दी राहत दिलाने में मदद करेगा।
एलोवेरा जेल भी मधुमक्खी के डंग से राहत दिलाता है। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
मधुमक्खी के डंक मारने पर टूथपेस्ट भी लगा सकते हैं। ये जहर के प्रभाव को भी कम करता है।
शहद भी मधुमक्खी के काटने पर राहत दिलाता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण डंक से दर्द और सूजन को कम करता है।
इन घरेलू उपायों की मदद से डंग से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva