बच्चों की ग्रोथ के लिए ये योगासन हैं बेस्ट


By Amrendra Kumar Yadav21, Jun 2023 11:47 AMjagran.com

योग

बच्चों को बचपन से ही योग सिखाना चाहिए। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

विभिन्न योगासन

अलग-अलग योगासन से अलग-अलग लाभ होते हैं। हम उन योगासन की बात करेंगे जो बच्चों की ग्रोथ में मदद करते हों।

ताड़ासन

दोनों पैरों के बीच दो इंच की दूरी बनाकर सीधे खड़े हों, उंगलियों को आपस में पकडें। अब हाथों को ऊपर कंधे तक उठाएं, एड़ियों को ऊपर उठाएं और संतुलन बनाए रखें।

समय

इसी मुद्रा में 10-15 सेकंड तक रहें फिर सांस छोड़ते हुए एड़ियों को नीचे करें। उंगलियों को खुला छोड़कर हाथों को नीचे लाएं। 5-10 मिनट तक यह प्रक्रिया दोहराएं।

तितली आसन

इस आसन को करने के लिए पहले बच्चे को सीधा बैठने को कहें, फिर उनको पैरों को खोलने के लिए कहें। अब पैर बटरफ्लाई के पंखों की तरह दिखेंगे।

समय

धीरे-धीरे उन्हें ऊपर-नीचे करने को कहें। इस पर जरूर ध्यान दें कि जब बच्चा सांस छोड़े, तब उसके घुटने घुटने जमीन पर होने चाहिए। 10 मिनट तक इसे करते रहें।

वृक्षासन

इसे करने के लिए पैरों को अलग कर आराम से खड़े होने को कहें फिर ध्यान की मुद्रा में आने को कहें। सांस छोड़कर दाएं पैर को मोड़ें। पैर को दाईं जांघ के अंदर रखने को कहें।

समय

बाएं पैर पर संतुलन बनाकर सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं। हथेलियों को मिलाएं फिर 10-20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहने को कहें। सांस छोड़कर बांहों और दाएं पैर को नीचे लाएं फिर दूसरे पैर के साथ ऐसा ही करने को कहें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com