गर्मियों में अपच से बचाएगा सत्तू


By Amrendra Kumar Yadav03, Jul 2023 12:40 PMjagran.com

सत्तू

यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

पाचन संबंधी

गर्मियों के दिनों में अक्सर गैस, अपच व अन्य समस्याएं होती हैं। सत्तू के सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती है। सत्तू में फाइबर होते हैं, जो पेट और आंतों की सफाई करते हैं।

खून की पूर्ति

सत्तू शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या होती है। सत्तू में मौजूद आयरन मौजूद होता है, जो एनीमिया की समस्या से बचाता है।

तापमान

यह शरीर में तापमान को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी से राहत मिलती है। पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

लू से राहत

गर्मियों में चलने वाली लू से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। सत्तू का सेवन लू से बचाने में मदद करता है और हाइड्रेटेड रखता है।

ऊर्जा से भरपूर

गर्मियों में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। सत्तू में मौजूद मिनरल्स और प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं और ऊर्जा की कमी को पूरा करते हैं।

डायबिटीज

सत्तू का सेवन डायबिटीज की समस्या में लाभदायक होता है। डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को सत्तू में नमक मिलाकर सेवन करना चाहिए।

बढ़ाए भूख

सत्तू का सेवन भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ऐपेटाइट एंप्रोवाइज करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com