नींबू नहीं, इसके छिलके के भी हैं फायदे अनेक


By Amrendra Kumar Yadav03, Jul 2023 12:35 PMjagran.com

नींबू के छिलके

हाल ही में हुए शोध के मुताबिक, नींबू में कई सारे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

ओरल हेल्थ

नींबू के छिलके में एंटी-बैक्टीरियल कंपाउंड पाए जाते हैं। यह मुंह में उपस्थित बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

दिल की सुरक्षा

नींबू के छिलके में पेक्टिन, विटामिन-सी और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।

एंटी-बायोटिक गुण

इसके छिलके में उपस्थित एंटी-बायोटिक गुण फंगस और त्वचा संबंधी इंफेक्शन से निजात दिलाते हैं।

इम्यूनिटी

इसमें विटामिन-सी व फ्लेवेनॉइड होते हैं, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इसके रोजाना सेवन से कोल्ड की समस्या नहीं होती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

नींबू के छिलके में विटामिन-सी और डी-लिमोनीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

पोषक तत्‍व

इसके छिलके में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ-साथ इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं।

पथरी में रामबाण

इन दिनों पथरी की समस्या बहुत आम हो गई है। नींबू के छिलके में मौजूद डी-लिमोनीन पथरी की समस्या से निजात दिलाते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com