उत्तर प्रदेश की ये जगहें घूमने के लिए हैं बेस्ट


By Abhishek Pandey20, Mar 2023 03:51 PMjagran.com

कीमत

यदि आप गर्मियों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहें हैं, लेकिन अधिक खर्चे की वजह से नहीं जा पा रहे हैं। तो आप 4 से 5 हजार की कीमत में यूपी की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ताजमहल

सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना और यमुना नदी के किनारे पर बसा ताजमहल घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यह दुनिया के 7 अजूबों में भी शुमार है।

वाराणसी के घाट

इसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां पर आप कम कीमत में मणिकर्णिका घाट, अस्सी घाट और प्रयाग घाट का आनंद ले सकते हैं।

इमामबाड़ा

गर्मियों की छुट्टियों में आप लखनऊ की नवाबी की परिचित हो सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए बड़ा इमामबाड़ा, जनेश्वर मिश्र पार्क, नवाब वाजिद अली प्राणि उद्यान है।

आगरा का किला

मुगल बादशाह अकबर द्वारा बनवाया गया यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। यहां पर आपको मुगलकाल की वास्तु शिल्प कला से परिचित होने का मौका मिलेगा।

फतेहपुर सीकरी

आगरा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर बना फतेहपुर सीकरी के दरवाजे का निर्माण अकबर ने करवाया था। इस प्रवेश द्वार की लंबाई 54 मीटर है।

प्रेम मंदिर, वृंदावन

ब्रज भूमि में भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के कुछ बिताए थे। यहां पर आप प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और बांके बिहारी मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं।

हरे टमाटर खाने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे