कई लोगों के दांतों पर पीलापन आ जाता है। इसे दूर करने के लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए। इन तरीकों से दांत सफेद होने लगते हैं।
सभी लोग चाहते हैं कि उनका दांत दूध की तरह सफेद बना रहे। इसके लिए कई घरेलू उपाय करना चाहिए।
अगर आपके दांतों पर पीलापन आ गया है तो सोडा और नमक के मिश्रण को लगाकर दांतों को साफ करें। इससे दांत सफेद होने लगेंगे।
यह दांत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना दांतों पर सेब के सिरके का उपयोग करने के सफेदी आने लगती है।
दांतों के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होने लगता है।
केला शरीर के लिए काफी हेल्दी बनाने में मददगार होता है। केले के छिलके के सफेद वाले भाग को रगड़ने से दांत मजबूत और सफेद होने लगते हैं।
इसे पानी में मिलाकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करने से दांतों का पीलापन दूर होने लगता है।
नीम शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह इसका दातून करने से दांत सफेद होने लगते हैं और दर्द से भी आराम मिलने लगता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ