इन आदतों से बचें वरना हो जाएंगे अनिद्रा का शिकार


By Ashish Mishra27, Dec 2023 10:00 PMjagran.com

नींद न आने की समस्या

आज के समय में कई लोगों में नींद न आने की समस्या देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि अनिद्रा से बचने के लिए किन आदतों को इग्रोर करना चाहिए?

लाइफस्टाइल में बदलाव

आजकल लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव होने से अनिद्रा की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन

कई लोग सोने से पहले चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

खाने के तुरंत बाद न सोएं

कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। ऐसा करने से पाचन बिगड़ सकता है और नींद आने में भी बाधा हो सकती है। खाने के बाद थोड़ा टहलना चाहिए।

अल्कोहल से दूरी बनाना

ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इससे फेफड़ों पर निगेटिव असर पड़ता है।

स्क्रीन पर ज्यादा समय तक देखना

अक्सर लोग ज्यादा समय तक स्क्रीन पर देखते रहते हैं। ऐसा करने से रात के समय नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आंख पर भी असर पड़ सकता है।

एक्सरसाइज करना

अगर आप नींद न आने की समस्या हो रही है तो रोजाना सुबह शाम एक्सरसाइज करें। इससे रात के समय अच्छी नींद आती है।

कितनी देर सोएं?

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ