अक्सर लोग रोजाना सुबह स्नान करते हैं। कुछ लोगों को नहाने के लिए सही समय नहीं पता होता है। आइए जानते हैं कि किस समय नहाने से सफलता के योग बनते हैं?
जीवन में सफल होने के लिए परिश्रम के साथ-साथ कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए। रोजाना समय से नहाने पर सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं।
मान्यता के अनुसार, नहाने के लिए सुबह 4-5 बजे तक का समय अच्छा माना गया है। इस दौरान नहाने को मुनि स्नान कहा गया है। इसके अलावा 6-8 बजे के बीच भी स्नान करना उचित होता है।
अगर आप सुबह 08 बजे के बाद नहाते हैं तो इसका कोई खास फल नहीं मिलता है। इसे राक्षसी स्नान भी कहा जाता है। इस दौरान स्नान करना शुभ नहीं होता है।
नहाते समय पानी के तापमान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नहाने का पानी कमरे के तापमान से थोड़ा ठंडा होना अच्छा माना जाता है। गर्म पानी से स्नान करने से बचना चाहिए।
नहाते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालना चाहिए। इससे दिमाग की गर्मी शांत होने लगती है। सिर पर इस तरह पानी डालना चाहिए ताकि पूरा शरीर गीला हो जाए।
स्नान करते समय ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु’ मंत्र को पढ़ना चाहिए। इससे सफलता का योग बनता है।
कई लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बाथरूम को गंदा छोड़ने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
किसी भी काम को करने के लिए समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे ही अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ