हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखने के क्या होता है?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे पर जल डालने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
रात में सोने से पहले तकिए के नीचे तुलसी का 5 पत्ता रख लेना चाहिए। ऐसा करने से रात में अच्छी नींद आती है और मन भी शांत रहता है।
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो रात को सोते समय तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखकर सोएं। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने लगती है।
रात के समय तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखकर सोने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा करने से सोते समय डरावने सपने भी नहीं आते हैं।
अगर आपको परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो सोते समय तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखकर सोएं। इससे नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलती है।
ऐसा कहा जाता है कि तकिए के नीचे तुलसी के पत्ते रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इससे दिमाग में सकारात्मक सोच आती है।
अगर आप किसी काम में रुकावट का सामना कर रहे हैं तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इसके साथ ही पूजा करते समय गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे काम होने लगेगा।
सिरहाने के पास रखने वाली चीजें और पेड़-पौधे लगाने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ