वजन बढ़ना हमेशा से लोगों की बड़ी समस्या रही है। जिसके लिए हेवी एक्सरसाइज और हेल्दी फूड हैबिट्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हम सही वक्त पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नहीं करेंगे तो इसके कारण हमारा वजन बढ़ सकता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सही टाइमिंग क्या होनी चाहिए ताकि आपका वजन कंट्रोल रहें। आइए इसके बारे में जानें।
हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि खाने के तुरंत बाद न सोएं। रात हो या दिन सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए।
अक्सर डॉक्टर इस बात की सलाह देते हैं कि आपको नींद महसूस होने से काफी पहले खाना खा लेना चाहिए क्योंकि सोने से पहले हमारा शरीर समेटा लोनिन रिलीज करने लगता है।
ऐसे में अगर नींद आते वक्त आप खाना खाएंगे तो खुद मोटापे को दावत मिलेगी। इस तरह का रूटीन फॉलो करने से बचें।
कई सर्वे के मुताबिक, नाश्ता करने का सबसे अच्छा वक्त सुबह 7:00 बजे, दोपहर का भोजन 12:30 बजे और रात का खाना करीब 7:00 बजे है।
चूंकि जरूरी नहीं है कि इन खास टाइमिंग पर आपका भोजन करना मुमकिन हो पाए। इसलिए वक्त को 15 से 20 मिनट खिसकाने में कोई बुराई नहीं है।
अगर आप भी इन टाइमिंग पर खाना खाते हैं तो आप मोटापा समेत कई बीमारियों से बच सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com