अच्छी सेहत के लिए सुबह की सैर यानी मॉर्निंग वॉक को काफी फायदेमंद कहा गया है। सुबह की वॉक आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करती है।
खासकर सुबह की सैर सही तरह से सही समय पर की जाए तो आपकी एक्स्ट्रा कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है।
ऐसे दौर में जब सभी लोग अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं, सुबह की वॉक सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सुबह के वक्त किस समय वॉक करने से आपका वजन घट सकता है। आइए इसके बारे में जानें।
अगर आपको अपना वजन कम करना है तो एक्सर्प सुबह 7 से 9 बजे तक वॉक करने की सलाह देते हैं।
इस समय की गई वॉक से आपकी ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इन दो घंटों की वॉक कई तरह की एक्सरसाइज के बराबर होती है।
सुबह की वॉक के साथ साथ इवनिंग वॉक के भी अपने फायदे हैं। अगर आप डिनर के बाद कुछ देर वॉक करते हैं तो इससे भोजन सही तरीके से पचता है और कैलोरी बर्न होती है।
इससे शरीर पर एक्स्ट्रा चर्बी नहीं चढ़ती है और मोटापा शरीर को अपनी चपेट में नहीं ले पाता। सुबह की अपेक्षा शाम की वॉक एक घंटे भी की जाए तो काफी रहता है।
अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह में 7 से 9 के बीच ही वॉक करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com