हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आत्माएं धरती पर अपने परिवार से मिलने आती हैं।
हैलोवीन का मौसम आते ही सभी लोग कुछ अलग और डरावना लुक अपनाने की सोचने लगते हैं। वहीं, दोस्तों के साथ मिलकर खूब मस्ती-मजा करते हैं।
अगर आप भी इस बार पार्टी में सबका ध्यान खींचना चाहते हैं, तो अपने मेकअप में थोड़ा स्पूकी ट्विस्ट जरूर शामिल करें। यहां जानिए हैलोवीन पार्टी के लिए कुछ बेस्ट स्पूकी मेकअप लुक्स, जो आपको भीड़ में सबसे अलग बना देंगे।
वैम्पायर क्लासिक हैलोवीन लुक कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। हल्की सफेद बेस, डार्क रेड लिपस्टिक, काजल से शार्प आईलाइनर और होंठों के पास नकली ब्लड ड्रॉप्स - बस, तैयार है आपका डरावना वैम्पायर मेकअप।
ब्लैक और व्हाइट फेस पेंट से आधा चेहरा स्केलेटन की तरह पेंट करें। यह हाफ फेस मेकअप बहुत ट्रेंडी और डरावना दिखता है। आंखों के आसपास काला सर्कल और गालों पर हड्डियों की लाइनिंग जरूर करें।
चेहरे पर ग्रे बेस, काले घेरे, और नकली ब्लड से बने निशान - यह लुक हैलोवीन की जान कहलाता है। फेस पेंट के साथ पुरानी फटी टी-शर्ट पहनें ताकि पूरा लुक रियल लगे।
अगर आप पूरा चेहरा पेंट नहीं करना चाहतीं, तो सिर्फ आंखों के आसपास स्पाइडर वेब डिजाइन बनाएं। यह मिनिमल लेकिन बेहद आकर्षक लुक देता है।
जोकर इंस्पायर्ड मेकअप हर पार्टी में हिट रहता है। लाल होंठ, स्मज्ड आईलाइनर और हल्की ग्रीन बालों की कलरिंग से आपका लुक दमदार बनेगा। चेहरे पर हल्की व्हाइट बेस लगाएं ताकि एक्सप्रेशन और भी डरावने लगें।
हैलोवीन अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का बेहतरीन मौका है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva