इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है और बहुत जल्द दशहरा और दुर्गा पूजा का जश्न भी मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस मौके पर तन्वी ठक्कर के इन लेटेस्ट सलवार-सूट डिजाइन से टिप्स ले सकती हैं।
अभिनेत्री गोल्डन कलर के ए लाइन सूट में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। इसके संग उनका नेटिड दुपट्टा जंच रहा है। आप इसे दशहरा पूजा में पहन सकती हैं।
दुर्गा पूजा के लिए डीवा के जैसा व्हाइट चिकनकारी शरारा सूट बेस्ट रहेगा। ये आपके लुक को एकदम ट्रेडिशनल लुक देगा। इसके संग आप भी कुंदन झुमके पहन सकती हैं।
दशहरा और दुर्गा पूजा दोनों में लाल रंग पहनना शुभ होता है। ऐसे में आप भी डीवा के सिल्क अनारकली सूट को कॉपी कर सकती हैं।
आप त्योहारों के सीजन में तन्वी के जैसे फ्लोरल प्रिंट नूडल स्ट्रैप सूट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप काफी स्मार्ट नजर आएंगी।
दुर्गा पूजा के लिए आप आजकल फैशन में चल रहे ऐसे पेप्लम स्टाइल सूट भी खरीद सकती हैं। ये आपको काफी कलर और डिजाइन में मिल जाएंगे।
आप दशहरा पूजा में इस तरह का काफ्तान स्टाइल लहरिया प्रिंट सूट भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपको यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देगा।
दशहरा और दुर्गा पूजा के लिए इस तरह का सिंपल सोबर कॉटन गरारा सूट भी बेस्ट चॉइस है। ऐसा सूट कंफर्ट के साथ प्रिटी लुक देगा।
आप भी दशहरा-दुर्गा पूजा के लिए इन सूट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं, एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ All Photo Credit:Tanvi Thakkar