साड़ी के संग शानदार ब्लाउज पहनने पर ही साड़ी का लुक निखर कर आता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के रेडीमेड ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिनको भी किसी भी तरह की साड़ी या लहंगे के संग पहन सकती हैं।
आजकल मार्केट में ऐसे मल्टी कलर थ्रेड वर्क ब्लाउज काफी मिल रहे हैं। इनको आप किसी भी रंग के साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
गोल्डन के ऐसा रंग है जो की हर कलर के ऑउटफिट संग खिलने लगता है। ऐसे में या तो स्टिच या फिर रेडीमेड ऐसा ब्लाउज खरीद सकती हैं।
इस तरह के प्रिंटेड ब्लाउज को आप भी एक्ट्रेस की तरह अपनी किसी कंट्रास्ट कलर की प्लेन साड़ी के साथ कैरी करके स्टाइलिश दिख सकती हैं।
अभिनेत्री का सिक्विन वर्क डिजाइनर स्लीव्स ब्लाउज बेहद गॉर्जियस लग रहा है। ऐसे ब्लाउज आपको बेहद आसानी से बाजार में रेडीमेड मिल जाएंगे।
बाजारों में ऐसे कलरफुल प्लेन साटन ब्लाउज काफी मिल रहे हैं। इनको आप अपने साड़ी के मैचिंग या कंट्रास्ट कलर में भी ले सकती हैं।
आप मार्केट से इस तरह का जरी वर्क सिल्क ब्लाउज लेकर अपने साड़ी या लहंगे के साथ कैरी करके रॉयल लुक पा सकती हैं।
आजकल सेल्फ प्रिंट ब्लाउज भी खूब बाजारों में रेडीमेड बिक रहे हैं। ऐसे ब्लाउज पहनने के बाद काफी ब्यूटीफुल लुक देते हैं।
All Photo Credit: Instagram