बाजारों में तेजी से बिक रहे ऐसे प्रिटेंड ब्लाउज


By Shradha Upadhyay22, Oct 2024 04:38 PMjagran.com

प्रिंटेड ब्लाउज डिजाइन

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अधिकतर लोगों ने खरीददारी करनी शुरू भी कर दी होगी। तो यदि आप भी अपने लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम आपके लिए कुछ प्रिंटेड ब्लाउज लेकर आए हैं। जिनको आप साड़ी लहंगे सबके साथ पेयर कर सकती हैं।

लाइनिंग प्रिंट ब्लाउज

जान्हवी कपूर का रेड लाइनिंग प्रिंट हाल्टर नेक ब्लाउज लहंगे के साथ बेहद गॉर्जियस लुक देगा। ये आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएगा।

ट्राइंगल प्रिंट ब्लाउज

रश्मि देसाई का ट्राइंगल प्रिंट विद मिरर वर्क ब्लाउज काफी रॉयल लुक दे रहा है। ऐसे ब्लाउज आपके लुक को ट्रेडिशनल टच देते हैं।

मल्टी कलर स्ट्रैप ब्लाउज

आजकल मार्केट में ऐसे मल्टी कलर स्ट्रैप ब्लाउज खूब बिक रहे हैं। इनको खरीद कर आप किसी भी कलर साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

चुंदरी प्रिंट ब्लाउज

भूमि का क्रिस क्रॉस चुंदरी प्रिंट ब्लाउज खूबसूरत लुक दे रहा है। ऐसे ब्लाउज लहंगे के साथ आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

सर्कल प्रिंट ब्लाउज

विंटर सीजन में आप श्रद्धा आर्या के जैसा कॉटन सर्कल प्रिंट फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ये आपको आसानी से बाजारों में मिल भी जाएंगे।

लीफ प्रिंट ब्लाउज

आप इस फेस्टिव सीजन ऐसा लीफ प्रिंट बैकलेस ब्लाउज पहनकर अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज हर तरह की साड़ी के साथ खिलते हैं।

फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज

यदि आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो आपके लिए एक्ट्रेस के जैसा फ्लोरल प्रिंट जीरो नेक ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram