तुलसी का पौधा कौन से गमले में लगाना चाहिए?


By Ashish Mishra26, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। अक्सर लोग इस पौधे को अलग-अलग गमले में रखते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को किस गमले में रखना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपना आशीर्वाद भक्त पर बनाए रखती हैं।

तुलसी के पौधे का मुरझाना

कई बार लोग तुलसी के पौधे को अलग-अलग गमले में रख देते हैं। ऐसा करने से पौधा मुरझाने लगता है। तुलसी के पौधे को अच्छे गमले में रखना चाहिए।

मिट्टी का गमला

तुलसी के पौधे को लगाते समय गमले का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा मिट्टी के गमले में रखना चाहिए। इससे पौधे को पर्याप्त नमी मिलती रहती है और पौधा हरा-भरा रहता है।

पौधे के तापमान को नियंत्रित करना

तुलसी के पौधे को मिट्टी के गमले में रखना चाहिए। इससे पौधे को अच्छा तापमान मिलता रहता है। इसके साथ ही गमले में पानी भी ज्यादा समय तक रहता है।

प्लास्टिक के गमले में न रखें पौधा

तुलसी के पौधे को कभी भी प्लास्टिक के गमले में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पौधे का विकास रुक जाता है और पौधा मुरझाने लगता है।

गमला बदलना

कई बार लोग गमला बदलते समय सावधानी नहीं करते हैं। ऐसा करने से पौधे की जड़ टूटने लगती है और पौधा मुरझा सकता है। गमला बदलते समय जड़ को सावधानी से निकालना चाहिए।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ