यह त्यौहार सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।
ऐसे में कुछ लोग घूमने का प्लान करते हैं, तो अगर आप भी बहन के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ जगहों के बारे में बताएंगे।
इसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। यह जगह उन भाई-बहन के लिए बेस्ट जगह है, जो इतिहास और वास्तु में रूचि रखते हैं। यहां पर घूमने के लिए सिटी पैलेस, हवा महल जा सकते हैं।
यह एक धार्मिक स्थान है जहां पर विभिन्न मंदिरों और आश्रमों की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर शाम के समय गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। क्लाइंबिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिवीज के लिए यहां जा सकते हैं।
यह बहुत ही खूबसूरत शहर है, जो अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। भाई-बहन यहां पर इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और कई ऐतिहासिक जगहें जा सकते हैं। यहां पर टुंडे कबाबी का स्वाद ले सकते हैं व भाई बहनों को चिकनकारी कढ़ाई वाली ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।
इतिहास और वास्तुकला में रूचि रखने वालों के लिए यह बहुत शानदार जगह है। यहां पर ताजमहल, आगरा किला, जैसी ऐतिहासिक इमारतें देख सकते हैं। यहां का पेठा बहुत मशहूर है, उसका स्वाद ले सकते हैं।
इसे सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है। यहां घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल हैं। यहां पर अपर झील, निचली झील, भीमबेटका, गोहर महल, बिरला संग्रहालय घूम सकते हैं।
यह शहर भारत की सांस्कृतिक रूप से भारत को संजोए हुए है। इसे बाबा भोलेनाथ की नगरी होने का गौरव प्राप्त है। यहां पर काशी विश्वनाथ मंदिर व सुंदर-सुंदर घाटों के दर्शन कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM