फाल्गुन का महीना शुरू हो चुका है और अब सभी को होली का इंतजार है। रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और अहम पर्व में से एक है।
हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को रंगों के इस त्योहार का जश्न मनाया जाएगा।
ऐसे में आज हम आपको भारत की उन डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां होली का नजारा कुछ अलग होता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन रंगों का त्योहार मनाने के लिए वृन्दावन बेहतरीन जगह है। यह शहर अपनी
श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी अपने होली उत्सव के लिए काफी मशहूर है। यहां भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे, द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं।
होली मनाने के लिए मथुरा भी भारत में सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। आप यहां आ सकते हैं और होली का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।
अगर आप अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। यह शहर और इसकी गलियां होली के दिन ढेर सारे रंगों से सराबोर हो जाती है।
राधा रानी का शहर बरसाना भी अपनी होली के लिए काफी मशहूर है। यह शहर अपनी प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए जाना जाता है, जहां होली पर पुरुषों को महिलाओं द्वारा लाठियों से पीटा जाता है।
आप भी इन शहरों में विजिट कर अपनी होली को यादगार बना सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com