बच्चों के चारित्रिक विकास के लिए यह जरूरी है कि उनकी परवरिश कैसी हुई है, इसके लिए उनका उचित मार्गदर्शन जरूरी है। अच्छी परवरिश के अभाव में उनका भविष्य खराब हो सकता है।
ऐसे में जरूरी है कि बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए कुछ कदम उठाए जाएं। हम कुछ तरीके बताएंगे, जो बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए लाभदायक हैं।
पेरेंट्स को यह ध्यान देना चाहिए कि वे हर समय बच्चों पर अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न डालें। उनको बच्चों की बातें भी सुननी चाहिए और उनकी पसंद-नापसंद का सम्मान करना चाहिए।
बच्चों के साथ पेरेंट्स का संयमित व्यवहार होना चाहिए। बच्चे को न तो अधिक लाड-प्यार दें और न ही हर समय उन्हें डांट फटकार लगाएं।
पेरेंट्स को चाहिए कि वह बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उनके अच्छे दोस्त बनें। उन्हें नई-नई स्किल्स सीखने के लिए प्रोत्साहित करें और उनकी मदद करें।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से न करें। इससे बच्चे में हीन भावना जागृत होती है और वह अपना आत्मविश्वास खोने लगता है।
बच्चों के मन में कई बातें होती हैं, जो वे पेरेंट्स से साझा करना चाहते हैं। व्यस्त दिनचर्या की वजह से पेरेंट्स बच्चे पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उनके लिए समय निकालें।
बच्चे आसपास जो हो रहा है, उसी से सीखते हैं और वैसा ही व्यवहार करते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों से सकारात्मक बातें करें। सकारात्मक माहौल से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होंगे।
लाइफस्टाइल और पेरेंटिंग टिप्स के लिए पढ़ते रहें jagran.com