यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
ग्रीन टी में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, पॉलीफेनॉल, विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-के,विटामिन-बी5 पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
ग्रीन टी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और शरीर में जमे फैट्स को कम करती है। वेट लॉस के लिए यह बढ़िया उपाय है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी हाई ब्लड प्रेशर को कम करती है।
ग्रीन टी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इसके साथ ही यह हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करती है।
ग्रीन टी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और पोलिसच्चराइड्स रक्त शर्करा को कम करते हैं।
ग्रीन टी त्वचा संबंधी रोगों से बचाती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट एंटी एजिंग से बचाते हैं।
एक कप पानी को गर्म करें, फिर इसमें एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे ढककर रख दें, इसके बाद इसका सेवन करें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com