एथनिक संग इन 'परांदा चोटी' हेयर स्टाइल में दिखेंगी पटोला


By Shradha Upadhyay25, Oct 2024 04:00 PMjagran.com

'परांदा चोटी' हेयर स्टाइल

हर कोई त्योहारों पर खुद को खूबसूरत बनाना चाहता है। ऐसे में ऑउटफिट से लेकर एक्सेसरीज और मेकअप के साथ हेयर स्टाइल भी खास महत्व रखती है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ 'परांदा चोटी' हेयर स्टाइल। जिनको आप फेस्टिवल्स और वेडिंग हर जगह ट्राई कर सकती हैं।

गोल्डन परांदा

जैकलीन फर्नांडीज ने गोल्डन कलर के हैवी लहंगे के साथ ब्रेड स्टाइल में गोल्डन परांदा लगाया हुआ है। ये आपके लुक को रॉयल बना देगा।

पर्ल वर्क परांदा

समय के साथ आजकल तरह - तरह के मॉडर्न परांदे भी बाजारों में बिकने लगे हैं। कृति सेनन ने पिंक लहंगे के साथ व्हाइट पर्ल वर्क परांदा लगाया हुआ है।

फ्लोरल विद गोल्डन परांदा

हंसिका मोटवानी का साइड में व्हाइट फ्लावर के साथ गोल्डन परांदा काफी गॉर्जियस लुक दे रहा है। साउथ इंडियन वेडिंग में ये खूब जंचेगा।

व्हाइट रोज फ्लावर

आप भी अपने किसी भी कलर के सूट सेट के साथ आमना की तरह बालों में व्हाइट रोज लगा सकती हैं। ये लुक काफी मॉडर्न दिखेगा।

नग वाला परांदा

आप फलक नाज के जैसा नगों वाला परांदा भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपको फेस्टिवल्स पर सिंपल और अट्रैक्टिव लुक देगा।

रेड परांदा लुक

इस दिवाली आप भी जेनेलिया की तरह ऊपर की साइड रेड रोज और बॉटम में रेड परांदा लगा सकती हैं। ये एकदम ट्रेडिशनल लुक देगा।

डिफरेंट स्टाइल परांदा

आप डिफरेंट गोल्डन एक्सेसरीज को भी अपने ब्रेड में टक करके परांदा तैयार कर सकती हैं। आज के मॉडर्न युग में ये काफी चलन में है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram