Natural Look के लिए ट्राई करें लिक्विड लिपस्टिक के ये शेड्स


By Akshara Verma28, Mar 2025 01:00 PMjagran.com

नेचुरल लुक के लिए लिक्विड लिपस्टिक शेड्स

लिक्विड लिपस्टिक आजकल मेकअप में सबसे ज्यादा ट्रेंड होती हैं। खासकर, जब लड़कियों को ‘नेचुरल लुक’ कैरी करना होता हैं, तब वह नेचुरल लुक देने वाले शेड्स की तलाश करती हैं। आप स्टोरी में दिखाए गए इन लिक्विड लिपस्टिक शेड्स को ट्राई करें।

न्यूड पीच लिक्विड लिपस्टिक शेड

यह शेड हर स्किन टोन पर अच्छा लगेगा। न्यूड पीच लिपस्टिक शेड न सिर्फ आपके होंठों को सॉफ्ट और नेचुरल लुक देगा, बल्कि यह डेली इस्तेमाल करने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं।

लाइट मिक्स न्यूड शेड लिक्विड लिपस्टिक शेड

यह लिपस्टिक शेड हल्की सी गुलाबी और हलके भूरे रंग की होती है। होंठों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए यह शेड यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप ऑफिस और कॉलेज में इस लिक्विड शेड को लग सकती हैं।

ब्राउन लिक्विड लिपस्टिक शेड

आपको पार्टी में मेकअप को अट्रैक्टिव बनाने के लिए यह ब्राउन लिक्विड लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह महफिल में आपके लुक को भी हाइलाइट करेगा।

क्रीमी ब्राउन लिक्विड लिपस्टिक शेड

अगर आपको न्यूड शेड्स लगाना पसंद है, तो यह क्रीमी ब्राउन लिक्विड लिपस्टिक शेड बेस्ट शेड है। आप ऑफिस में फॉर्मल लुक के साथ भी शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चेरी रेड लिक्विड लिपस्टिक शेड

होंठो को अट्रैक्टिव और शाइनी लुक देने के लिए आप चेरी रेड लिक्विड लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। पार्टी में हॉट लुक के लिए भी यह शेड आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

रोज बेयर लिक्विड लिपस्टिक शेड

लिक्विड लिपस्टिक में यह रोज बेयर शेड बेहद ट्रेंड करता है। यंग गर्ल्स इस हल्के गुलाबी लुक देने वाले शेड को लाइट और फ्रेश लुक लेने के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह डार्क और लाइट स्किन टोन के लिए बेस्ट माना जाता हैं।

आप हमारे बताए गए लिक्विड लिपस्टिक शेड्स को खरीद सकती हैं। साथ ही, ग्लैमरस और खूबसूरत लुक के लिए एक बार इन शेड्स को ट्राई भी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik