मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए आपको मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन रोजमर्रा के जीवन में महिलाएं लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं।
लिपस्टिक हर उम्र की महिला खूब जचती हैं। मेकअप चाहे जितना भी कर लो, लेकिन बिना लिपस्टिक के लुक खिलकर नहीं आता है। यह महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।
लिपस्टिक हमेशा स्किन टोन के हिसाब से ही खरीदना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लिपस्टिक शेड्स लेकर आए हैं, जो खासकर पतले होंठों पर बेस्ट रहेगी।
पतले होंठों को बोल्ड लुक देने के लिए रूबी रेड कलर बेहतरीन है। इस तरह के शेड हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं।
इन दिनों न्यूड लिपस्टिक शेड काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे शेड हर तरह के आउटफिट पर खूब जचती हैं।
अगर आप अपने पतले होंठों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो डीप ब्राउन कलर ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के शेड कूल और क्लासी लुक देती हैं।
अगर आप डार्क लिपस्टिक कलर लगाना पसंद नहीं करती हैं, तो ऐसे न्यूड पिंक शेड को चुनें। यह आपकी खूबसूरत को निखारने में मदद करेगा।
अपने होंठों को सिंपल और क्लासी लुक देने के लिए पीच कलर के लिपस्टिक को ऑप्शन में रखें।
इन लिपस्टिक शेड्स को लगाकर पतले होंठों को खूबसूरत बनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Canva