हर किसी की पर्सनैलिटी अलग होती है और उसी के अनुसार कपड़े पहनने पर वो कपड़े खिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको गोल फेस पर खिलने वाले कुछ लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
गोल फेस पर ऐसे पिंक ऑरेंज कॉम्बिनेशन वाला बनारसी लहंगा काफी जंचेगा। इसे आप चोकर नेकपीस और पौनी हेयर स्टाइल के साथ पेयर करें।
इस तरह के शिमरी बॉडी फिटिड लहंगे वैसे तो हर फेस पर सूट करते हैं, लेकिन राउंड फेस पर ये काफी हॉट लुक देते हैं। लहंगे के साथ ऐसी ब्रॉड नेक चोली बेस्ट लुक देगी।
आप चाहे तो ऐसे नेटिड लहंगों को भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपके वेडिंग लुक में चार चांद लगा देंगे। इसके साथ केवल इयररिंग कैरी किए जा सकते हैं।
गोल फेस के लिए इस तरह के शिमरी हैवी वर्क लहंगे भी अच्छा ऑप्शन है। इसे आप किसी भी फंक्शन में पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
इस तरह के प्रिंटेड सिल्क लहंगे आपके लुक को रॉयल बनाते हैं। वही आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसा जैकिट लहंगा लुक ट्राई कर सकती हैं।
ब्राइडल अपने वेडिंग लुक को इस तरह के गोटा फुल वर्क लहंगे से गॉर्जियस बना सकती हैं। इसके साथ फुल स्लीव्स चोली काफी अट्रैक्टिव दे रही है।
राउंड फेस के लिए ऐसे मिरर वर्क प्रिंटेड लहंगे भी ब्यूटीफुल लुक देते हैं। ऐसे लहंगे आप डांडिया नाइट में पहन सकती हैं।