Madhuri Dixit से सीखें इंडो-वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल्स, हर मौके को बनाएंगे खास


By Lakshita Negi16, Dec 2024 10:00 AMjagran.com

इंडियन और वेस्टर्न का खूबसूरत मेल

इंडियन और वेस्टर्न का खूबसूरत मेल मिस इंडो-वेस्टर्न कहलाता है। इसमें आप इंडियन लुक की एलिगेंस और वेस्टर्न की स्टाइल दोनों को एक साथ दिखा सकते हैं। माधुरी दीक्षित से प्रेरित कुछ बेहद खूबसूरत ड्रेस आइडियाज देखें।

ऑफ-शोल्डर गाउन

ग्लैमरस पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में माधुरी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। आप भी ऐसा गाउन अपनी पसंद के रंग का पहन सकती हैं। इसके साथ ओपन हेयर या पोनीटेल दोनों खूब जचेंगे।

शरारा विद श्रग

सुंदर, हैवी ब्लाउज के साथ शरारा और श्रग बेहद कंफर्टेबल और आकर्षक लगता है। इसके साथ पोनीटेल और लाइट ज्वेलरी इस लुक को पूरी तरह से कंप्लीट करेंगे।

धोती विद ब्लाउज और श्रग

सिंपल श्रग और धोती के साथ हैवी स्टोन वर्क वाला ब्लाउज बेहद सुंदर और क्लासी लगता है। यह न केवल आपके लुक्स को कॉम्प्लिमेंट करेगा, बल्कि इसमें आपको कॉन्फिडेंस भी महसूस होगा।

पिस्ता शरारा, ब्लाउज और हैवी दुपट्टा

हैवी शरारा और ब्लाउज के साथ एक हैवी दुपट्टा एक बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक देता है। इसे आप किसी दोस्त की शादी या पार्टी में पहन सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न

किसी पार्टी या फंक्शन में खूबसूरत और इजी-टू-कैरी लुक के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसे आप कहीं भी और किसी भी फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं।

इन ड्रेसेस को ट्राई करें और माधुरी की तरह आप भी अपने चार्म से सबका दिल जीत लें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए jagran.com पर क्लिक करें।