बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फैशन के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस जो भी इंडियन आउटफिट पहन लेती हैं, महिलाएं उसे कॉपी करना पसंद करती हैं।
ऐसे में आज हम आपको मौनी रॉय के स्टाइलिश साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी पार्टी की जान बन सकती हैं।
एक्ट्रेस आइवरी कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है, जो उनको स्टाइलिश लुक दे रहा है। उनके ये लुक एकदम पार्टी परफेक्ट है।
आप यूनिक और डिफरेंट स्टाइल साड़ी ढूंढ रही हैं, तो मौनी रॉय के इस रेड कलर की रफल साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।
एक्ट्रेस ने बॉटल ग्रीन शिफॉन साड़ी में एकदम कातिलाना लग रही हैं। अगर आप भी पार्टी में साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं, तो उनके इस लुक को जरूर कॉपी करें।
नेट साड़ियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। पार्टी में आप भी मौनी रॉय की तरह येलो कलर के नेट साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी सेसी लुक देती हैं।
साड़ी में रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो मौनी रॉय की यह साड़ी कॉपी करना न भूलें। उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी को बेहद खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया है। आप भी उनकी तरह इस साड़ी में एकदम परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
एक्ट्रेस पिंक कलर की शिमरी साड़ी में गॉर्जियस लग रही हैं। इस तरह की साड़ी से आप इंस्पिरेशन लेकर नाईट पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@imouniroy)