दिल की सेहत के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स


By Amrendra Kumar Yadav17, Sep 2023 04:09 PMjagran.com

दिल संबंधी बीमारियां

बदलती लाइफस्टाइल और टेंशन की वजह से हमें कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। दिल संबंधी बीमारी युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हो रही है।

फूड्स

ऐसे में जरूरी है कि दिल की अच्छी सेहत के लिए कुछ चीजों पर ध्यान दिया जाए। हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

हेल्दी डाइट

दिल की अच्छी सेहत के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। ऐसे लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

संतरा

संतरे में विटामिन-सी और पेक्टिन पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है।

हरी सब्जियां

इन सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। खाने में बीन्स, सरसो, पालक को शामिल करें।

अखरोट

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। इसे रोज खाने से दिल स्वस्थ रहता है।

अलसी

इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करें। इससे दिल स्वस्थ रहता है।

डार्क चॉकलेट

दिल की अच्छी सेहत के डार्क चॉकलेट बढ़िया विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com