आज हम आपको उन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें करने से आप स्ट्रेस से दूर रह सकते हैं और दिन को बेहतर बना सकते हैं।
बढ़ती उम्र में याददाश्त क्षमता कम होने लगती है। इसके लिए दवाइयों और दूसरे तरह के ट्रीटमेंट्स आजमाने से पहले एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करके देखें।
एक्सरसाइज करने से दिमाग तेज होता है। साथ ही फोकस बढ़ता है। एक्सरसाइज करने से ब्रेन में न्यू सेल्स की ग्रोथ बढ़ने लगती है। जिससे याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
बिजी लाइफस्टाइल और काम के प्रेशर के चलते कई लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो एक बार एक्सरसाइज जरूर करें।
एक्सरसाइज करने से शरीर थक जाता है जिसके चलते सोने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं करना पड़ता। वैसे कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें आप बेड पर लेटने के बाद कर सकते हैं।
रोजाना एक्सरसाइज करने से नेगेटिव थॉट्स नहीं आते। आपका मूड अच्छा रहता है। मूड अच्छा रहने से आप प्रोडक्टिव काम पर फोकस कर पाते हैं।
एक्सरसाइज करने का जो सबसे बड़ा फायदा होता है वो है इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपका शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहता है।
अगर आप छोटी-मोटी ही नहीं गंभीर बीमारियों से भी लंबे समय तक बचे रहना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज की शुरुआत कर दें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com