यह पेड़ के धार्मिक कार्य से लेकर स्वास्थ्य तक बेहद फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि बेलपत्र का पेड़ किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है?
घर में किसी भी पेड़-पौधे को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी समस्या होने लगती है।
शिव जी को बेलपत्र बेहद पसंद है। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते समय शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इससे सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बेल का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस पौधे को घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर में बेलपत्र का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न रहते है और भक्त पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
जिस घर में बेलपत्र का पेड़ होता है उस घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
घर में बेलपत्र का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। बेल पत्र को धन वाले स्थान पर रखने से दरिद्रता दूर होने लगती है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बेल पत्र बासी नहीं होता है। अगर आपको बेल पत्र नहीं मिल रही है तो किसी दूसरे का चढ़ाया भी अर्पित कर सकते हैं।
घर में पेड़-पौधों को लगाने के वास्तु नियम और धन-धान्य के साथ अध्यात्म से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ