Aaj ka Rashifal: इन राशि के जातकों को करना पड़ेगा धन की कमी का सामना


By Ashish Mishra15, Feb 2024 08:11 AMjagran.com

धन की कमी का सामना करना

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत है, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में भी कोई नया आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी अपने से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेग। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खानपान पर संयम रखें। व्यापार में आज आपको घाटा मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार में पुत्र की जॉब लग सकती है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

मीन राशिफल

आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

पढ़ते रहें

किसी काम को करने से पहले राशि के अनुसार भाग्य को जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ