Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी, दूर होगी कंगाली


By Ashish Mishra28, Apr 2024 02:27 PMjagran.com

घर में पानी रखना

अक्सर लोग कही भी पानी को रख देते हैं, ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि पानी को किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

पानी रखने की दिशा

घर में पानी का टैंक रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिशा में रखे गए पानी को पीने से रोग नहीं होते हैं।

पश्चिम दिशा में रखें पानी

वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा को भी पानी के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिशा में पानी रखने से धन लाभ होता है।

परिवार में सुख-शांति

घर की उत्तर दिशा में पानी रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

इस दिशा में न रखें पानी

पानी को भूलकर भी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह अग्नि की दिशा होती है। आग और पानी के मिलने से वास्तु दोष होने लगता है।

मानसिक तनाव का सामना करना

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी रखने से मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। इसके अलावा कर्ज का बोझ भी बढ़ने लगता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी रखने से धन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ