घर में रखें ये 3 मूर्तियां, गरीब भी बनेगा सेठ


By Ashish Mishra18, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

घर में पूजा करना

अक्सर लोग घर में भगवान की मूर्ति रखकर पूजा करते हैं। कई देवी-देवता ऐसे होते हैं जिसकी मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु से जुड़ी गलतियां करने से जीवन में परेशानी आने लगती है।

घर में रखें ये मूर्तियां

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घर में इन मूर्तियों को जरूर रखें। इसे रखने से धन की कमी दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी की मूर्ति

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने से धन की कमी नहीं होता है और परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कुबेर की मूर्ति रखें

कुबेर जी की कृपा होने पर धन की बारिश होने लगती है। घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव की मूर्ति स्थापित करने से धन लाभ होता है।

भगवान गणेश की मूर्ति

घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से आर्थिक तंगी नहीं आती है। इसके साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति बेहतर होना

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को घर में मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान गणेश की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

रुके हुए कामों में सफलता

अगर आपका काम लंबे समय से रुका हुआ है तो घर में इन देवी-देवताओं की मूर्ति जरूर रखें। ऐसा करने से रुके काम में सफलता मिलेगी लगती है।

पढ़ते रहें

घर में देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के नियम समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ