घर की इस दिशा में चुंबक रखने से खींचा चला आता है धन


By Ashish Mishra14, Feb 2024 01:26 PMjagran.com

घर में चुंबक रखना

अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर मे चुंबक रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि चुंबक को किस दिशा में रखने से धन खींचा चला आता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी चीज को रखने से पहले दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार चीजों को गलत दिशा में रख देने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

चुंबक का उपयोग

घर में चुंबक का उपयोग कई तरह से किया जाता है। अक्सर आप चुंबक को रेफ्रिजरेटर के दरवाजे, स्पीकर, रेडियो, टीवी और फोन में लगा हुआ देखे होंगे।

घर की इस दिशा में रखें चुंबक

घर में चुंबक रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे घर की उत्तर दिशा में रखने से लाभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती हैं।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

वास्तु के अनुसार एक अलग से चुंबक आता है जिसे घर में रखने सुख-समृद्धि बनी रहती है। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत होना

अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर की उत्तर दिशा में चुंबक रखना चाहिए। इससे पैसा खींचा चला आता है।

सफलता की प्राप्ति

कई बार लोग कठिन परिश्रम के बाद भी सफल नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को घर की उत्तर दिशा में चुंबक रखना चाहिए। इससे सफलता मिलने में आसानी होती है।

व्यापार में तरक्की करना

अगर आपका कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है तो दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में चुंबक रख दें। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होने लगेगी।

पढ़ते रहें

धन से जुड़ी समस्या को दूर करने और अध्यात्म की जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ