पूजा में कलश किधर रखना चाहिए?


By Ashish Mishra03, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग पूजा करते समय कलश रखते हैं। इसे अच्छी दिशा में रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि पूजा में किधर रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत दिशा में चीजों को रखने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

कलश रखने की दिशा

वास्तु के अनुसार, पूजा करते समय कलश रखते समय दिशा का ध्यान देना चाहिए। पूजा के समय पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कलश रखना शुभ माना जाता है।

मंदिर में कलश रखने के नियम

घर के मंदिर में कलश को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। कलश को चौकी या लाल रंग के कपड़े के ऊपर रखना चाहिए।

कलश को ढककर रखें

जल के कलश को लाल या पीले वस्त्र से ढककर रखना चाहिए। कलश को किसी अन्य बर्तन से ढककर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से जल दूषित होने लगता है।

देवी-देवताओं की दिशा

घर की उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान कोण को देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कलश रखने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर के ईशान कोण में कलश रखना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिशा में मां दुर्गा की प्रतिमा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कलश के ऊपर नारियल रखें

पूजा के समय कलश के ऊपर नारियल रखना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली सामग्रियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ