कई बार लोग झाड़ू को कहीं भी रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए झाड़ू को किस दिशा में रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। इसन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी समस्या हो सकती है।
झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस घर में रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। झाड़ू को गलत दिशा में रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।
वास्तु के अनुसार, झाड़ू के घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और घर वालों पर अपना आशीर्वाद बरसती हैं।
इसे कभी भी घर की उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती हैं।
घर में टूटी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इसे रखना अशुभ माना जाता है। इसे जितना जल्दी हो सकते बदल देना चाहिए। इसे रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।
घर में झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर न जा सके। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
अक्सर लोग किसी भी दिन झाड़ू खरीद लेते हैं। इसे अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार के खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
वास्तु से जुड़े नियमों और उसके पालन करने के तरीकों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ