अक्सर लोग शौचालय को गलत दिशा में बना देते हैं। इससे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि शौचालय को किस दिशा में बनाना शुभ होता है?
घर में किसी भी चीज को बनाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकता है।
घर में शौचालय बनाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत दिशा में शौचालय बनाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
घर की पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाना अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है।
शौचालय को पूर्व-उत्तर दिशा में बनाना अशुभ माना जाता है। इस दिशा में बनाने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
भूलकर भी घर के मुख्य द्वार के सामने शौचालय नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ ही किचन के सामने भी शौचालय बनाने से बचना चाहिए।
शौचालय में हल्के रंग के टाइल्स का उपयोग करना चाहिए। गहरा रंग नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
शौचालय से जुड़े वास्तु दोष को दूर करने के लिए 1 कटोरी में खड़े नमक भरकर रख दें। इससे वास्तु दोष दूर होने लगता है।
वास्तु से जुड़े नियमों का जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ