अक्सर लोग घर में सूर्य यंत्र स्थापित करते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि घर में सूर्य यंत्र किस दिशा में रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र लगाना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा, मुख्य द्वार की दीवार पर भी लगा सकते हैं। इस दिशा में सूर्य यंत्र लगाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सूर्य यंत्र लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और कार्य में सफलता प्राप्त करता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में सूर्य यंत्र लगाना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में सूर्य यंत्र लगाने से कारोबार में वृद्धि होती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और व्यक्ति को नए काम मिलने लगते हैं।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं, तो घर में सूर्य यंत्र लगाएं। इसे लगाने से सूर्य की स्थिति मजबूत होने लगती है और कार्य में सफलता मिलती है।
घर में क्लेश की स्थिति होने पर सूर्य यंत्र लगाना चाहिए। इसे लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की करते हैं।
घर में लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ