बेड का सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?


By Ashish Mishra15, Jun 2025 07:00 AMjagran.com

घर में बेड रखना

अक्सर लोग घर में बेड रखते समय दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि बेड का सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

इस दिशा में बेड रखें

घर में बेड रखते समय उसका सिरहाना दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इससे व्यक्ति को रात में अच्छी नींद आती है और सकारात्मकता बनी रहती है।

पूर्व दिशा में रखें

वास्तु के अनुसार, बेड के सिरहाने को पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को पूर्व या दक्षिण में रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को इन दिशाओं में बेड का सिरहाना रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मानसिक शांति की प्राप्ति

अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो बेड के सिरहाने को पूर्व या दक्षिण दिशा में करना चाहिए। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

इस दिशा में सिरहाना न करें

वास्तु के अनुसार, बेड का सिरहाना उत्तर दिशा में नहीं करना चाहिए। इस दिशा में करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ