भगवान बुद्ध के ये विचार फॉलो करने से बदल जाएगी लाइफ


By Farhan Khan07, May 2025 06:00 AMjagran.com

भगवान बुद्ध के ये विचार बदल देंगे लाइफ

भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म की नींव डाली। गौतम बुद्ध ने सदैव सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आज हम आपको उनके विचारों के बारे में बताएंगे, जो आपकी लाइफ बदल देंगे।

सोच अच्छी रखें

भगवान बुद्ध कहते हैं कि इंसान की सोच हमेशा अच्छी और सकारात्मक होनी चाहिए क्योंकि इंसान जैसा सोचता है। वैसा बन जाता है।

बुराई खत्म करने के लिए प्रेम करना सीखो

अगर आप दुनिया से बुराई का खात्मा करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले प्रेम करना सीखों क्योंकि प्रेम से ही बुराई को खत्म किया जा सकता है।

वर्तमान में जीना सीखो

अगर आप जीवन भर खुश रहना चाहते हैं, तो इसका सबसे बड़ा मूल मंत्र यही है कि वर्तमान में जीना सीखों क्योंकि भूतकाल और भविष्य दोनों वर्तमान से बनते हैं।

मदद करना सीखों

हमेशा दूसरों की मदद करना सीखों क्योंकि जब आप दूसरों की मदद करते हैं, तो आपकी मदद स्वयं हो जाती है। कुछ न कुछ मदद करते रहना चाहिए।

बुरे मित्र दूरी बनाएं

बुरे मित्र से हमेशा दूरी बनाकर रखों। ये कभी आपको अच्छी बातें नहीं सिखा सकते। ये आपको अपने जैसा बना सकते हैं। ऐसे मित्र मुसीबत में कभी काम नहीं आएंगे।

मन पर जीत हासिल करना सीखें

भगवान बुद्ध के अनुसार, अगर आप दुनिया को जीतना चाहते हैं, तो सबसे पहले मन पर जीत हासिल करना सीखें। आपकी लाइफ बदल जाएगी।  

कभी किसी से नफरत न करें

कभी भी किसी से भी नफरत नहीं करनी चाहिए क्योंकि नफरत करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। सफल होने के लिए प्रेम करना जरूरी है।  

भगवान बुद्ध के ये विचार फॉलो करने से आपकी लाइफ बदल जाएगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com