बिना रिमूवर के मेकअप कैसे हटाएं? ट्राई करें ये तेल


By Priyam Kumari29, Nov 2024 01:46 PMjagran.com

मेकअप रिमूव करना बहुत जरूरी

मेकअप कई लोगों की काफी पसंद होता है। इसके लिए बाजार में आपको कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलेंगे, लेकिन क्या आपको पता है रोजाना सोने से पहले मेकअप हटाना बेहद जरूरी है।

मेकअप रिमूव के लिए नैचुरल ऑयल

चेहरे से मेकअप हटाने के लिए कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। अगर आप मेकअप नहीं हटाती हैं, तो कई स्किन प्रॉब्लम्स हो सकते हैं। वहीं, आप मेकअप हटाने के लिए नैचुरल तेल का सहारा ले सकती हैं। आइए जानते हैं बेहतरीन क्लींजिंग ऑयल्स के बारे में।

नारियल तेल

नारियल का तेल त्वचा के लिए सबसे अच्छा होता है। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। वहीं, मेकअप को आसानी से हटाने का काम करता है।  

बादाम का तेल

मेकअप रिमूव करने के लिए बादाम का तेल बढ़िया और इफेक्टिव तरीका है। यह चेहरे की डलनेस को दूर भी करता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

कैमेलिया ऑयल

कैमेलिया ऑयल स्किन को गहराई से साफ करता है और स्किन सॉफ्ट बनाए रखता है। वहीं, मेकअप हटाने के लिए इस तेल का उपयोग कर सकते हैं।

जैतून का तेल

यह तेल मेकअप धूल और गंदगी को आसानी से हटा देता है खासकर वाटरप्रूफ मेकअप को।

सनफ्लावर ऑयल

यह तेल चेहरे से मेकअप हटाने के लिए बहुत बढ़िया होता है। सनफ्लावर ऑयल में विटामिन ई होता है, जो स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाए रखता है।

आप भी इन तेल का इस्तेमाल करके मेकअप हटा सकते हैं। ऐसी ही ब्यूटी और फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Jagran