रात में विटामिन-बी12 सप्लीमेंट लेने से हो सकते हैं ये गंभीर रोग


By Farhan Khan29, Nov 2024 01:40 PMjagran.com

विटामिन-बी12 की कमी

जब शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने लगती हैं, तो ऐसे में एनीमिया, थकावट, चलने में परेशानी और वजन कम होने लगता है।

विटामिन-बी12 से जुड़े सप्लीमेंट

इसके चलते लोग विटामिन-बी12 से जुड़े सप्लीमेंट का सेवन करते हैं लेकिन आपको पूरी सावधानी के साथ इन सप्लीमेंट को खाना चाहिए।    

रात में सप्लीमेंट लेने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि रात में विटामिन-बी12 सप्लीमेंट लेने शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

नींद पर असर

विटामिन-बी12 सप्लीमेंट का सेवन रात में करने से आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। इससे आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती हैं।

पाचन हो सकता है खराब

अगर आप रात में विटामिन-बी12 से जुड़े सप्लीमेंट खाते हैं, तो इससे आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है।

हो सकती है एंग्जायटी

विटामिन-बी12 रात में खाने से मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। इसके चलते आपको एंग्जायटी और स्ट्रेस हो सकता है।

चाय के साथ न लें

कई लोग विटामिन-बी12 सप्लीमेंट्स को चाय या कॉफी के साथ लेते हैं, जिससे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा करने से बचें।

सुबह में लेना चाहिए सप्लीमेंट्स

विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट्स आपको सुबह में लेने चाहिए। सुबह के समय शरीर में एनर्जी की जरूरत ज्यादा होती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com