रंगों का त्योहार यानी होली काफी नजदीक आ चुका है। यह आनंद, हंसी और संगीत का त्योहार है। होली पर लोग घर में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। वहीं, जगह-जगह पार्टी का माहौल बना होता है।
अगर होली पर नाच-गाने के साथ अपनी मर्जी के हिंदी गाने ना हो तो रंगों का मजा अधूरा-सा रहता है। ऐसे में चलिए हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड गानों के बारे में बताएंगे, जो आपकी में धूम मचा देंगे।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना 'बलम पिचकारी' आपके प्ले लिस्ट में जरूर होना चाहिए। होली पर इस गाने को चलाकर रंगों की मस्ती में झूम सकते हैं।
होली पर 'डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली' सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला गाना है। बता दें ये गाना फिल्म वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम का है। आप इसे भी अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करें।
शोले फिल्म का एवरग्रीन सॉन्ग 'होली के दिन' फेमस गानों में से एक है। कितनी भी होली क्यों न निकल जाए, लेकिन इस गाने के बिना होली अधूरी सी है।
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म सिलसिला का गाना 'रंग बरसे' भी होली के लिए बेस्ट है। अगर आपने अपने प्ले लिस्ट में ये गाना एड नहीं किया, तो अभी जरूर कर लें।
रंगों की मस्ती में मस्ताने होने के लिए अपनी लिस्ट में 'अंग से अंग लगाना' सॉन्ग जरूर शामिल करें। डर फिल्म का यह गाना सुपरहिट रहा है और आज भी होली पर सबसे ज्यादा सुना जाना वाला सॉन्ग है।
वॉर फिल्म का फेमस गाना 'जय जय शिव शंकर' होली के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस गाने में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने बेहतरीन डांस किया है।
होली के गानों से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb