सिंपल साड़ी लुक में आग लगा देंगे ये Bold डीप नेक ब्लाउज


By Shradha Upadhyay23, Jul 2024 07:00 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही डीवा फैशन आइकन भी हैं।

बोल्ड ब्लाउज डिजाइन

आज हम आपको प्रियंका चाहर के बोल्ड डीप नेक ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप सिंपल साड़ी संग कैरी करके अपने लुक में आग लगा सकती हैं।

हैवी वर्क ब्लाउज

आजकल मार्केट में ऐसे हैवी वर्क रेडीमेड ब्लाउज खूब मिल रहे हैं। ऐसे में आप अपनी किसी भी कलर की प्लेन साड़ी के संग इन्हें पहन सकती हैं। जो आपको हॉट लुक देंगे।

पर्ल वर्क ब्लाउज

आप भी अपने किसी लहंगे के साथ डीवा के जैसा फुल स्लीव्स पर्ल वर्क ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये बेहद गॉर्जियस लुक देते हैं।

सेक्विन ब्लाउज

सेक्विन ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी के साथ आपके लुक को पटाखा बना देंगे। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

ब्रालेट ब्लाउज लुक

पार्टी या वेडिंग में यदि आप अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो प्रियंका के जैसा ब्रालेट ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज

इस तरह के डीप वी नेक ब्लाउज लहंगे और साड़ी के साथ काफी गॉर्जियस लुक देते हैं। ये आपके हर ऑउटफिट में आग लगा देंगे।

कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

सिंपल साड़ियों को स्टाइलिश लुक देना है तो इस तरह के प्रिंटेड कोल्ड शोल्डर ब्लाउज भी बेस्ट ऑप्शन है। ये काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ