ऑफिस में पहनें Helly Shah की स्टाइलिश लूज कुर्तियां


By Shradha Upadhyay24, Jul 2024 10:00 AMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस हेली शाह

हेली शाह टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री हैं। जो स्वरागिनी, इश्क में मरजावां जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। डीवा वेब सीरीज गुल्लक में भी नजर आई हैं।

फैशन क्वीन हेली शाह

हेली शाह अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर भी तहलका मचाए रहती हैं। उनका हर ऑउटफिट बेहद यूनिक और अट्रैक्टिव होते हैं।

हेली शाह लुक कुर्तियां

आज हम आपको अभिनेत्री की लूज कुर्तियों का शानदार कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस में कैरी करके खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं।

येलो शिफॉन कुर्ती

इस तरह की लूज शिफॉन कुर्ती काफी गॉर्जियस लगती हैं। ये आपको कंफर्ट के साथ रॉयल लुक भी देती हैं। लंबी लड़कियों पर ये खूब जचती हैं।

चिकनकारी कुर्ती

आप ऑफिस में जींस के साथ हेली के जैसी बेल स्लीव्स चिकनकारी वर्क कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको ब्यूटीफुल लुक देंगी।

नूडल स्ट्रैप कॉटन कुर्ती

गर्मियों में ऑफिस गर्ल्स के लिए डीवा के जैसी कॉटन नूडल स्ट्रैप लूज कुर्ती भी अच्छा ऑप्शन है। आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

काफ्तान स्टाइल कुर्ती

यदि आप खुद को कुछ ट्रेडिशनल लुक देने का सोच रही हैं तो इस तरह की काफ्तान स्टाइल वर्क कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं।

फ्लेयर लूज कुर्ती

अभिनेत्री के जैसी फ्लेयर लूज कुर्ती आपके लुक को क्लासी बना देगी। तो आप ऑफिस में इसे भी कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ