अगर आप अपने साड़ी और लहंगा लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए मॉडर्न ब्लाउज डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो आप बरखा सिंह से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
वैसे तो स्लिम गर्ल्स पर हर तरह के ब्लाउज डिजाइन सुंदर लगते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
स्क्वायर कट नेक डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बना देगा। यंग गर्ल्स पर इस तरह का ब्लाउज बहुत शानदार लगेगा।
अगर आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं तो आप बरखा सिंह की तरह ही ट्यूब ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप लहंगा या फिर हैवी वर्क साड़ी पहन रही हैं तो आप इस तरह के पर्ल हैवी वर्क ब्लाउज डिजाइन को पहन सकती हैं।
फिलहाल स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी बरखा सिंह के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अगर आप अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप बरखा सिंह के इस लुक को रिक्रिएट करें। वी नेक ब्लाउज डिजाइन में एक्ट्रेस का लुक हॉट लग रहा है।
अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं।