नशे की लत में बर्बाद हुए ये सितारे, हुई बदनामी


By Akanksha Jain18, Sep 2024 03:43 PMjagran.com

स्टार्स को लगी नशे की लत

किसी भी चीज का नशे बहुत हानिकारक होता है और ये आपकी जिंदगी भी बर्बाद कर सकता है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें नशे की लत लगी थी।

हनी सिंह

फेमस रैपर हनी सिंह के गानों को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। लेकिन एक वक्त आया जब हनी सिंह को नशे की लत लगी और उनका करियर बर्बाद हो गया।

संजय दत्त

फेमस एक्टर संजय दत्त 12 साल तक नशे की लत में डूबे रहे। नशा छुड़वाने के लिए उन्हें अमेरिका भी भेजा गया था।

मनीषा कोइराला

इस लिस्ट में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नाम भी शामिल है। उन्हें शराब की लत लग गई थी और इसका असर उनके काम पर पड़ने लगा था।

फरदीन खान

साल 2001 में कोकीन के साथ मुंबई के जुहू से उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। एक्टर भी नशे का शिकार हो चुके हैं और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा था।

धर्मेंद्र

एक्टर धर्मेंद्र आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टर को भी नशे की लत लग गई थी फिर 2011 में उन्होंने नशा छोड़ा।

रणबीर कपूर

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया था कि, जब वो एक्टिंग स्कूल में थे तब उन्होंने स्मोकिंग शुरु की थी।

प्रतीक बब्बर

इस लिस्ट में प्रतीक बब्बर का नाम भी शामिल है। एक्टर ने 13 साल की उम्र से नशा करना शुरू कर दिया था और वो कई बार वो नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुके हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ