अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों के जन्म से पहले उनके नाम को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, और अपने बेबी का नाम वो काफी यूनिक भी रखना चाहते हैं। दरअसल, नाम का असर इंसान के व्यक्तित्व पर काफी पड़ता है।
ऐसे में यदि इस नवरात्रि आपके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है तो ये आर्टिकल आपके लिए हैल्पफुल रहेगा। आप अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के इन प्यारे नामों पर रख सकती हैं।
आप अपनी प्यारी सी बेटी का नाम 'देवयानी' रख सकती हैं। इसका अर्थ होता है एक प्रकार की दिव्य शक्ति जो सभी मुश्किलों को दूर कर दे।
वामिका मां दुर्गा का नाम है। ऐसे में आप ये प्यारा सा नाम अपनी लाड़ली का रख सकती हैं। इस नाम का अर्थ पार्वती और शिव जी का मिला जुला स्वरूप है।
यदि आपकी बेटी का नाम ध पर निकला है तो 'धन्विका' नाम काफी यूनिक रहेगा। इसका अर्थ होता है धन और सुख।
इशानी देवी पार्वती का नाम है। आप इसको भी अपनी लाड़ली का नाम रख सकती हैं। इसका मतलब शक्तिशाली और दयालु होता है।
कामाक्षी नाम देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती के नाम हैं। ऐसे में क नाम वाले लोग अपनी बेटी का नाम ये चुन सकती हैं। इसका अर्थ होता है प्रेम भरी आंखों वाली।