बस कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में यदि आपने अभी तक आना लुक डिसाइड नहीं किया है तो हम आपके लिए कुछ लहंगे डिजाइन लेकर आए हैं। जिनको आप अभी जाकर टेलर से सिलवा लें।
यदि आपकी मम्मी की कोई पुरानी बनारसी साड़ी रखी हो या फिर मार्केट से फैब्रिक लेकर आप ऐसा खूबसूरत लहंगा बनवा सकती हैं। इसके संग मल्टी कलर थ्रेड वर्क चोली बेस्ट रहेगी।
आप कृतिका के जैसा प्रिंटेड लहंगा विद फ्रंट क्रिस क्रॉस डोरी वाली चोली के संग पहनकर एकदम पटाखा नजर आएंगी। ये एकदम यूनिक लुक देगा।
अभिनेत्री का हैवी फ्लेयर लहंगा सिल्वर वर्क चोली काफी गॉर्जियस लुक दे रही है। इसके संग आप कोई भी नेटिड दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
आप दिवाली के लिए डीवा की तरह गोल्डन गोटा वर्क लहंगा कंट्रास्ट कलर चोली के साथ पेयर कर सकती हैं। ऐसे लहंगे फेस्टिवल पर खूबसूरत लगते हैं।
एक्ट्रेस की तरह आप भी दिवाली पर टेलर से अभी जाकर व्हाइट ब्लॉक प्रिंट लहंगा गोल्डन चोली के संग स्टिच करा सकती हैं।
आप किसी भी सिल्क साड़ी से ऐसा घेर वाला लहंगा विद ऑफ शोल्डर चोली बनवा सकती हैं। यंग गर्ल्स इस तरह के लहंगे में बोल्ड नजर आएंगी।
कृतिका कामरा का ब्लू गोल्डन प्रिंट लहंगा लूज स्लीव्स प्लेन चोली लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है। इसे टेलर आसानी से किसी भी साड़ी में से बना देगा।
All Photo Credit : Instagram