सर्दियों में गुड़ से बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, रहेंगे हेल्दी


By Shradha Upadhyay08, Dec 2023 10:40 PMjagran.com

विंटर सीजन

सर्दियों का मौसम आ गया है। ऐसे में आपको भी तरह-तरह के पकवान खाने का मन करता होगा। जो टेस्टी लगने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो।

गुड़ से बनी डिशेज

ये तो आप सभी जानते होंगे कि सर्दियों में गुड़ खाना बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में आप इस सर्दी गुड़ से बनी कुछ आसानी और शानदार डिशेज बना सकती हैं।

गुड़ का रसगुल्ला

यदि आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो गुड़ का रसगुल्ला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इसको बनाना आसान होता है। और ये खाने में बेहद जायकेदार लगता है।

गुड़ पाक

गुड़, नारियल, मूंगफली, मखाना, तिल, सौंफ गोंद, काली मिर्च आदि मिलाकर आप गुड़ पाक भी बना सकती हैं। ये काफी फायदेमंद भी होता है।

चावल गुड़ के लड्डू

सभी ड्राय फ्रूट्स, पीसे चावल और गुड़ मिलाकर आप बढ़िया से टेस्टी लड्डू भी तैयार कर सकती हैं।

गुड़ मूंगफली चिक्की

गुड और मूंगफली से आप शानदार चिक्की भी तैयार कर सकती हैं। और इसको लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है।

गुड़ सेव

गुड़ के सेव आप मक्के का आंटा मिलाकर बना सकती हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी होते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ