कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं यह हरा फल


By Farhan Khan06, Feb 2024 05:14 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कई कारण होते है। आइए जानते है बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कौन-सा फल खाना चाहिए?

समस्या की वजह

कोलेस्ट्रॉल की समस्या की वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान होता है। शारीरिक गतिविधियों में कमी भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की वजह होती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर समस्या

कोलेस्ट्रॉल के हाई होने पर बीपी हाई होना, मोटापा, डायबिटीज, धमनियों में प्लाक का जमाव, हार्ट स्ट्रोक और अनियंत्रित ब्लड सर्कुलेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

स्वास्थय संबंधी परेशानियां

अगर कोलेस्ट्रॉल से स्वास्थय संबंधी समस्याएं आती है तो एक खास फल का सेवन करना चाहिए। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए बर्गामोट का सेवन करना चाहिए।

बर्गामोट का सेवन

शोध के अनुसार बर्गामोट का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। 

बैड कोलेस्ट्रॉल को करें कम

बर्गामोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। साथ ही, इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म से जुड़े स्पेसिफिक एंजाइमों को प्रभावित करते है।

लेवल में बढ़ोतरी

इस हरे फल के सेवन से हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन का लेवल बढ़ाता है। इसका असर डोज पर निर्भर करता है। बर्गामोट कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

एलडीएल और एचडीएल

एलडीएल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन और एचडीएल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन होता है। एचडीएल का बढ़ना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं एलडीएल शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।

पढ़ते रहें

हेल्थ से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com